पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, बड़वानी रैफर

युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, बड़वानी रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, बड़वानी रैफर

बाकानेर|
शनिवार रात को टहलने निकले दो युवकों को बाकानेर कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के सामने मनावर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दो युवक घायल हो गए रात्रि में घूमकर आ रहे लोगों ने घायलों को देख चौकी प्रभारी केशव पाटिल को सूचना दी। बाकानेर के युवक उन्हे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ. एस पाटीदार ने प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस से बड़वानी रैफर किया। जानकारी के अनुसार घायल अनार सिंह नरगेस अपने घर आए मेहमान कुक्षी निवासी गोपाल के साथ भोजन करने के पश्चात टहलने के लिए दुर्गा मंदिर की तरफ जा रहे थे। जहां कन्या हाई सेकंडरी स्कूल के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...