पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी स्कूल की शिक्षिका पर शादी करने का दबाव बनाकर की मारपीट

निजी स्कूल की शिक्षिका पर शादी करने का दबाव बनाकर की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलीराजपुर | नानपुर बस स्टैंड से एक निजी स्कूल की 23 वर्षीय शिक्षिका को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने और शादी करने का दबाव बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शिक्षिका बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल से पढ़ाकर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान आरोपी सुरेश पिता मिट्ठू निवासी हरसवाट आया और कहा कि चुपचाप मेरी बाइक पर बैठ जा शोर मचाया तो जान मार दुंगा। आरोपी उसे जबर्दस्ती बाइक पर बैठाकर फाटा डेम पर ले गया और कहने लगा कि मुझसे शादी नहीं की तो बदनाम कर दुंगा और तेरे पिता को भी खत्म कर दुंगा। पश्चात उसने शिक्षिका के साथ लात घूंसों से मारपीट की। नानपुर पुलिस ने अपराध कायम किया।

जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

आलीराजपुर |
कुक्षी रोड भूरा घाटा में एक जीप की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दशरिया पिता काहरु अपने साले पीसू के साथ बहन रमीला के यहां नुक्ता कार्यक्रम में गया था। जहां से वापस लौटने के दौरान जीप ने टक्कर मार दी। जिससे पीसू पिता चमार (22) निवासी कोटबू की मौत हो गई। चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने अपराध कायम किया।

खबरें और भी हैं...