शिविर में 22 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया
शिविर में 22 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया
कुक्षी | दृष्टि नेत्रालय दाहोद व निरोगधाम चिकित्सालय मंगलवारिया के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 48 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर 22 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया। चयनित व्यक्तियों को दाहोद में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में मुकेश माहिरा, डॉ. आरसी शर्मा, राजेश बड़जात्या, पुष्पा पाटीदार, ममता जामोद, संगीता जामोद दिगवी का सहयोग रहा। जानकारी शिविर संयोजक डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार ने दी।