पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • खेतों में आग बुझाने को भेज दी दमकल की जर्जर गाड़ी

खेतों में आग बुझाने को भेज दी दमकल की जर्जर गाड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव जापतावाला के किसान जगदीश सिंह के खेत में शनिवार दोपहर को अचानक गेहूं के भूसे में आग लग गई। आग बुझाने के लिए मार्केट कमेटी धारसूल की दमकल गाड़ी को बुलाया गया। जब आग बुझाने के लिए पानी का प्रेशर शुरू किया तो उसके फव्वारे की बजाय गाड़ी के नीचे पानी का अधिक रिसाव होने लगा। यह देखकर वहां मौजूद किसानों ने गाड़ी की खस्ता हालत पर रोष जताया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर चाहे समय रहते काबू पाकर आसपास खड़ी गेहूं फसल को बचा लिया। मगर दमकल गाड़ी की जर्जर हालत से लोगों ने इसको बदलने की मांग की गई। किसान ने मौके पर आग पर काबू पा लेने के दौरान जगदीश सिंह के खेत में एक एकड़ भूसा जल गया।

उल्लेखनीय है कि धारसूल मार्केट कमेटी की दमकल को बदलने की मांग को लेकर एक सप्ताह पहले पांच गांव के किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया था। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया था कि दमकल गाड़ी की अच्छी तरह से मरम्मत के लिए मैकेनिक के पास रतिया भेजा गया है। दो दिन बाद दमकल की मरम्मत करवा कर धारसूल ले आया गया।

हेल्पलाइन नंबर भी चल रहा खराब

धारसूल मार्केट कमेटी में दमकल गाड़ी को बुलाने के लिए विभाग द्वारा जो हैल्पलाइन नंबर दिया गया है, वह खराब चल रहा है। गांव जापतावाला के खेतों में जब आग लगी तो किसानों ने उस नंबर पर सूचना देनी चाही तो वह फोन नहीं मिल पाया। बाद में मार्केट कमेटी के एक कर्मचारी का नंबर लेकर आग लगने की सूचना दी गई। उसके बाद आग बुझाने के लिए गाड़ी मौके पर पहुंची।

कुलां । जापतावाला के खेतों में आग बुझाने पहुंची धारसूल मार्केट कमेटी की गाड़ी के नीचे से रिसाव होता पानी।

खबरें और भी हैं...