पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • एक कर्मचारी के भरोसे पर चल रहा इंदाछोई पीएचसी

एक कर्मचारी के भरोसे पर चल रहा इंदाछोई पीएचसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य सेवा के प्रति कितना जागरूक है। यह अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गांव इंदाछोई में 9 माह पहले बनाये गये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को देखकर लगाया जा सकता है। यहां पर दो चिकित्सकों सहित 13 कर्मचारी के पद स्वीकृत है। लेकिन पूरा केंद्र एक कर्मचारी के भरोसे छोड़ रखा है। आज तक न चिकित्सक आया और न ही दवाइयां। पंचायत व ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।

सरपंच राम कुमार, ग्रामीण मोती राम, वीर सिंह, सतपाल सिंह, कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके गांव में लंबे समय से चली आ रही मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने उनके गांव में 11 जुलाई 2017 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था। जिसका उद्घाटन सीएचसी जाखल प्रभारी डाॅ. सुशील कुमार ने किया। इस पीएचसी में दो चिकित्सक, दो लिपिक, एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, दो एचआई, दो चपरासी व एक स्वीपर के पद स्वीकृत हुए हैं। लेकिन उस दिन से अब तक यहां पर केवल एक एचआई को यहां का चार्ज देकर बैठाया हुआ है। जो कार्य दिवस पर सारा दिन खाली हाथ बैठ कर चला जाता है। यहां पर न दवाई हैं और न स्टाफ तो यहां मरीज आकर क्या करेंगे।

मामूपुर से अलग कर 11 गांवों के लिए के लिए बनाया था पीएचसी

पहले इंदाछोई व इसके आसपास के गांव चंदड़कलां, चंदड़खुर्द, अमानी, डांगरा, मादुआना, फतेहपुरी, गोबिंदपुरा, लोहाखेड़ा, रताखेड़ा व दशमेश नगर गांव जोड़े गये थे। जिन्हें इस पीएचसी से चिकित्सा सुविधा तथा जन्म व मृत्यु के प्रमाण पत्र, टीकाकरण, जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दिये जाने के लिए जोड़ा गया था। 9 माह बीत जाने के बाद अभी तक स्टाफ की कमी से इस स्वास्थ्य केंद्र से कोई भी सुविधा प्रदान नहीं हो पाई है।

लोगों को पहले की तरह 24 किलोमीटर दूर मामूपुर पीएचसी में जाकर काम करवाना पड़ रहा है। शुरूआत में यहां पर डेंटल इलाज का सामान व उपकरण भेजे गये थे। जिसे कुछ दिनों बाद ही फतेहाबाद वापिस ले गये। अब यह पीएससी एक सफेद हाथी बनी हुई है।

30 हजार लोगों के लिए बनाई पीएचसी में डॉक्टर नहीं होने से रोज खाली बैठकर घर चला जाता है एचआई

कुलां। गांव इंदाछोई में निजी भवन में बना पीएसची।

पंचायत भर रही है पीएचसी भवन का किराया : सरपंच

सरपंच राम कुमार ने बताया कि गांव की पीएचसी में स्टाफ व अन्य सुविधाएं न होने से इंदाछोई के अलावा 11 गांवों को कोई लाभ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पंचायत ने पीएचसी के लिए पंचायती भूमि में से तीन एकड़ भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम करवा रखी है। उस पर नया भवन निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया है। फिलहाल पंचायत ने पीएचसी के लिए एक निजी मकान किराये पर लेकर दिया हुआ है। जिसका किराया व बिजली का बिल पंचायत अदा करती आ रही है। स्टाफ पूरा करने की मांग को लेकर पंचायत ने कई बार प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के पास भेजा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

स्टाफ की कमी से सुचारू रूप से शुरू नहीं हुआ काम

जाखल सीएचसी प्रभारी डाॅ. सुशील कुमार ने बताया कि चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी के चलते इंदाछोई पीएचसी में सुचारू रूप से काम शुरू नहीं हो पाया है। विभाग में चिकित्सकों व कर्मचारियों की भर्ती होगी। उसके बाद ही इंदाछोई में नया भवन निर्माण कर पीएचसी में स्टाफ पूरा कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...