पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • साहिबजादों के यादगारी गेट पर खर्च होंगे सवा करोड़

साहिबजादों के यादगारी गेट पर खर्च होंगे सवा करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहिबजादा जोरावर सिंह, फतेहसिंह सेवा सोसायटी टोहाना की तरफ से टोहाना के रतिया रोड पर साहिबजादे यादगारी गेट पर सवा एक करोड़ रुपये का खर्च किए जाएंगे। हरियाणा सरकार ने इसके लिए 31 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है और बाकी राशि क्षेत्र के लोगों की मदद के रूप में एकत्रित की जाएगी। सोसायटी के अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह सनियाना ने गांव दीवाना में यादगारी गेट के लिए आर्थिक सहायता के लिए चलाये गये अभियान के तहत श्रद्धालुओं को दी।

उन्होंने बताया कि सिख गुरुओं की दसवीं पातशाही गुरुगोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह को जालिम तानाशाहों ने सरहिंद के किले की दीवार में चिनवा कर शहीद कर दिया था। उनकी कुर्बानी को यादगार बनाने के लिए साहिबजादा जोरावर सिंह फतेह सिंह सेवा सोसायटी टोहाना ने सरकार से रतिया रोड पर दमकौरा कैंची पर उनका यादगारी बनाने के लिए सरकार से मांग की गई थी। सरकार की तरफ से विधायक सुभाष बराला ने 31 लाख रुपये की ग्रांट दिलवाई है। पूरे प्रोजेक्ट पर सवा लाख करोड़ का खर्च होना है। इस मौके पर सोसायटी सदस्य व एसजीपीसी के सदस्य बलदेव सिंह खालसा, त्रिलोक सिंह चंदड़कलां, सूबेदार हरचंद सिंह रहनवाली, बलकार सिंह गुलरवाला, जसवंत सिंह नंबरदार हिम्मतपुरा, संतोख सिंह कानाखेड़ा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...