पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • भागीरथ जयंती पर दीवाना में सांस्कृतिक कार्यक्रम व तर्कशील मेला एक को

भागीरथ जयंती पर दीवाना में सांस्कृतिक कार्यक्रम व तर्कशील मेला एक को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुलां | युवा एकता ग्रुप व ग्राम पंचायत दीवाना के सहयोग से 1 जून को शाम 8 बजे भागीरथ जयंती पर जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम व तर्कशील मेला का आयोजन किया जायेगा। एकता ग्रुप के प्रचार सचिव कृष्ण नैन ने बताया कि भागीरथ जयंती के मौके पर जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंधविश्वास व नशा विरोधी, जनशिक्षा व जागरूकता पर जन चेतन मंच रोहतक की टीम द्वारा नाटकों का मंचन किया जायेगा। तर्कशील सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. राजाराम हंडिया अंधविश्वास भगाओ व वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाओ विषय पर विचार प्रकट करेंगे। तर्कशील सोसायटी के राज्य उपाध्यक्ष व तर्कशील जादूगर फरियाद सिंह जादू के चमत्कारों को दिखा कर बाद में उसका पर्दाफाश करके दिखाएंगे।

खबरें और भी हैं...