लैंगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण करने के बारे में दी जानकारी
कुल्लू| जिला मुख्यालय केलांग से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गोंधला में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत गोंधला की प्रधान संगीता ने की। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को बाल अधिकारों के बारे में जागरूक करना है ताकि लोग अपने अधिकारों का लाभ प्राप्त कर सकंे। शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी जोगिन्द्र कुमार ने किशोर न्याय अधिनियम तथा रूचि शर्मा ने लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। शिविर में ग्राम पंचायत गोंधला के सदस्य, महिला मंडल, युवक मंडल सहित सामाजिक कार्यकर्ता श्याम लाल भी उपस्थित थे।