पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिव्यांग पायल रशिया में बिखरेंगी अपनी आवाज का जादू

दिव्यांग पायल रशिया में बिखरेंगी अपनी आवाज का जादू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय मंच पर 18 अप्रैल को रशिया के वी केन कार्यक्रम करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
सारेगामापा के मंच पर भी बिखेर चुकी है आवाज का जादू

गौरीशंकर | कुल्लू

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलतानपुर में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत दिव्यांग पायल अपनी मखमली आवाज का जादू इंटरनेशनल मंच पर रशिया में बिखेरेंगी।

दिव्यांग पायल सारेगामापा के मंच पर भी अपनी आवाज के हुनर से जजों के दिलों में ही नहीं बल्कि देशभर में अपना परचम लहरा चुकी है लेकिन अब पायल रशिया के शहर सेंट पीटर्सबर्ग में अतंरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके लिए वे रशिया जाने की तैयारी में हैं और 18 अप्रैल को रशिया के सेलिब्रिटी के साथ अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। पायल मंडी जिला से संबंध रखती है और कुल्लू के सुलतानपुर स्कूल में पढ़ती है। दिव्यांग पायल ठाकुर का कहना है कि 18 अप्रैल को मुझे रशिया के शहर सेंट पीटर्सबर्ग में अपनी प्रस्तुति देनी है। जिसके लिए मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं। थोड़ा नर्वस भी हूं कि दूसरे देश में जाकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना है जिसके लिए मुझे काफी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी।

पायल ने खुलासा किया कि रशिया में होने वाले वी केन समारोह में पूरी दुनिया भर के देशों के बच्चे भाग लेंगे। जिसके लिए वह पूरी तरह से तैयार है और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि इन दिनों वे इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयारियां करने में जुटी हुई हैं ताकि वे अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दे सके।

चद्र आभा नेशनल मैमोरियल स्कूल की सचिव शालिनी वत्स किमटा का कहना है कि पायल जब तीन वर्ष की थी तो उस समय उसके माता पिता ने मंडी से छोड़कर कुल्लू में आए थे और चद्र आभा मैमोरियल स्कूल में पढ़ाई करवाने के यहां पर भेजा जहां पर शिक्षकों ने पायल की पढ़ाई लिखाई के साथ गायिकी में रूचि को देखते हुए पास के सूत्रधार कला संगम में गायिकी की बारीकियों को सिखाया।

यहां से सफर का आगाज
हालांकि पायल को बचपन से ही गायकी का शौक था और गुनगुनाती रहती थी लेकिन बड़े स्तर पर उन्होंने विंटर कार्निवॉल के स्टेज से अपनी गायिकी शुरू की थी और उसके बाद वॉयस ऑफ हिमाचल व वॉयस ऑफ सैंज का खिताब जीता और जीटीवी के सारेगामापा के मेगा ऑडिशन राउंड तक पहुंची। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय के लिए वो नेशनल प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रही है। जिससे वो राइजिंग स्टार जैसे बड़े शो में अपनी गायिका प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की सहायता और दुआओं से यहां पर पहुंची। पायल का कहना है कि वह अपने जीवन में प्ले बैक सिंगर बनकर दुनिया को अपने मधुर आवाज से मनोरंजन करना चाहती है।

खबरें और भी हैं...