पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अजय प्रताप सिंह बने कुल्लू जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष

अजय प्रताप सिंह बने कुल्लू जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू | कुल्लू जिला हैंडबाल संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव होटल मेंंशन, गौड निवास में हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ तथा जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, कुल्लू के पर्यवेक्षकों की देख-रेख में संपन्न करवाया गया। चुनाव में सर्वसम्मत्ति से पूर्व राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी अजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष, अनुज चौधरी को महासचिव, विशाल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बाकी कार्यकारिणी चुनने का अधिकार अध्यक्ष को दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में अधिकतर पूर्व हैंडबॉल खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिला में हैंडबॉल की गतिविधियों के प्रसार के लिए प्रय| किए जाएंगे। चुनाव में राज्य हैंडबाल संघ के पर्यवेक्षक के रूप में अंशुल शर्मा तथा जिला युवा सेवाएं तथा खेल विभाग के पर्यवेक्षक के तौर पर ऋग्जेंन संदूप ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...