डाॅ. भीम राव अंबेदकर हर वर्ग के प्रेरणास्रोत: गोविंद सिंह
बाशिंग पंचायत में मनाई गई अंबेदकर जयंती
कुल्लू | वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि भारत र| डाॅ. भीम राव अंबेदकर हर वर्ग के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनके द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। शनिवार को डाॅ. भीम राव अंबेदकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मनाली विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाशिंग में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हमें सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए। तभी हमारा देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा। वन मंत्री ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए इस वर्ष केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अवधि में आम लोगों से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक मुहिम चलाई जाएगी। कुल्लू जिला के 13 चिह्नित गांवों में इन योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर वन मंत्री ने केंद्र सरकार की उजाला योजना के तहत दो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैनों के माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं को मात्र 50 रुपये में एलईडी लाइटें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके बाद गोविंद सिंह ने गोविंद सिंह ठाकुर ने एचआरटीसी वर्कशाप का निरीक्षण भी किया।