देवेंद्र भंडारी को शहरी इकाई कुल्लू का अध्यक्ष चुना गया
जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव दिले राम ठाकुर ने बताया कि सत्र 2018-21 के लिए जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ शहरी इकाई कुल्लू के चुनाव संपन्न हुए। ये चुनाव जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की अस्थाई समिति के अध्यक्ष देविंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर व महासचिव दिले राम ठाकुर की देख-रेख में संपन्न हुए।
ये चुनाव बालक राम ठाकुर पीठासीन अधिकारी व चंद्रमणी ठाकुर सहायक पीठासीन अधिकारी ने संपन्न करवाए । समस्त विभागों से उपस्थित कर्मचारियों ने सर्वसम्मति देवेंद्र भंडारी को शहरी ईकाई कुल्लू का अध्यक्ष चुना, नरेश कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान, हेमंत दुगल को महा सचिव, विनीत कुमार को उप प्रधान, चंद्रप्रभा ठाकुर को महिला उपप्रधान, दौलत राम को उप प्रधान चतुर्थ श्रेणी, गोपाल शर्मा को सहसचिव, विनय कुमारी को प्रेस सचिव, टिकम राम को संगठन सचिव, कुलदीप शर्मा को वित्त सचिव चयनित किया।
जिला कोषाधिकारी कार्यालय से अमर सिंह को मुख्य सलाहकार, सुशील कुमार सलाहकार, स्वास्थ्य विभाग से घिंद्र शर्मा, संतोष कुमार, शिक्षा विभाग से अनीता महंत, कृषि विभाग से कुमारी रजनी, कमला देवी, विक्रांत कटोच, आशा, सिंचाई विभाग से राम ठाकुर, उद्योग विभाग से परमदेव ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। चुनावी बैठक में विशेष रूप से जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भुंतर खण्ड के प्रधान राजेन्द्र शर्मा, मनाली खंड के प्रधान नील चन्द, कटराईं खंड के प्रधान काम लाल ठाकुर आदि कर्मचारी प्रतिनिधी सम्मिलित रहे।
संजय बने अधिवक्ता संघ के प्रधान
घुमारवीं | घुमारवीं अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुए। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व संघ की बैठक निवर्तमान प्रधान पीडी गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संघ के वित सचिव अनिल ठाकुर, अवदेश चंदेल व सचिव पंकज भारद्वाज ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें संजय शर्मा को प्रधान, राजेश गुलेरी को उपप्रधान, पंकज भारद्वाज को सचिव, सन्तोष चन्देल को कोषाध्यक्ष, अजय ठाकुर को वित सचिव, केएस ढटवालिया व कुलदीप लखनपाल को ऑडिटर और सुरजीत सिंह को पुस्तकालय सहायक चुना गया।