पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्यास की उफनती लहरों में बहते युवक को पुलिस काॅन्स्टेबल चंद्र शेखर ने बचाया

ब्यास की उफनती लहरों में बहते युवक को पुलिस काॅन्स्टेबल चंद्र शेखर ने बचाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस काॅन्स्टेबल चंद्र शेखर ठाकुर के साहस के अागे ब्यास नदी की उफनती धारा भी हार गई है। युवक को ब्यास नदी की धाराओं में बहता देख कांस्टेबल चंद्र शेखर अपनी जान की परवाह किए बिना ही नदी में कूद पड़ा और बहते हुए युवक को खींच कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जहां नदी के बीचों बीच सुरक्षित स्थान पर काफी देर तक चंद्र शेखर उसे सुरक्षित रखा और बाद में उसे रॉफ्टरों की मदद से किनारे पहुंचाया गया। दरअसल, भुंतर बैली ब्रिज के पास शनिवार सुबह एक करीब 6 बजे 22 वर्षीय गोपाल निवासी नेपाल ब्यास नदी के किनारे शौच करने के लिए उतरा, तो इस दौरान ब्यास के किनारे उसका पांव फिसल गया और वह ब्यास नदी में वह गया।

साहस की जीत
शौच करने गया था युवक, पांव फिसला ब्यास में जा गिरा
लोगों की सूचना पर पहुंचे चंद्र, डुबते युवक को देखकर नदी मेें कूदे
नेपाली युवक को नदी में बहता हुआ देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भुंतर पुलिस को दी और भुंतर पुलिस थाने में बतौर मुंशी तैनात कॉन्स्टेबल चंद्र शेखर जब मौके पर पहुंचा, तो युवक ब्यास की धारा में बह रहा था। युवक को बहते हुए देख कांस्टेबल चंद्र शेखर ब्यास में कूद गया और काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी के बीच में बने एक छोटे से टापू में सुरक्षित पहुंचाया। रॉफ्टरों को बुलाकर युवक को रॉफ्टरों की मदद से किनारे निकाला गया, जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उसके स्वास्थ्य की जांच की गई।

पहलवान

भी हैं

चंद्र शेखर

युवक को ब्यास की धार से सुरक्षित खींच लाने वाला काॅन्स्टेबल चंद्र शेखर भुंतर पुलिस थाना में इन दिनों बतौर मुंशी तैनात है। शेखर पुलिस में भर्ती होने से पहले पहलवान रह चुके हैं और हिमाचल प्रदेश के साथ साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली जैसे राज्यों में कुश्ती में अपने करतब दिखा चुके हैं और कई इनाम अपनी झोली में पा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...