पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीजीटी हिंदी की मांग को प्रमुखता दें अध्यापक संघ

टीजीटी हिंदी की मांग को प्रमुखता दें अध्यापक संघ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाषा अध्यापकों ने बयान जारी करते हुए कहा कि अध्यापक संघ टीजीटी हिंदी की मांग को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखे। 20 सूत्रीय मांगों को लेकर अध्यापक संघ की 17 अप्रैल, 2018 को सचिव शिक्षा विभाग से महत्त्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस सूची में टीजीटी हिंदी की मांग लिस्टेड है अतः प्रदेश भर से अध्यापक संघ से जुड़े हज़ारों भाषा भाषाध्यापक इस बैठक पर नजरें लगाए बैठे हैं। टीजीटी हिंदी संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक राज भाटिया, नरेश कुमार, शिवदेव, राजेन्द्र कुमार, बलवंत, ज्ञान चंद, अरुण कुमार, रोशन लाल, सुषमा, कृष्णा, परवीन, ममता, कमलेश, शालिनी आदि सदस्यों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि टीजीटी हिंदी का मुद्दा पिछले करीब सात सालों से लटका हुआ है। अभी तक प्रदेश शिक्षा विभाग में शिक्षा का अधिकार कानून लागू नहीं हुआ है।

भाषाध्यापक की नियुक्ति के लिए नियम तो बने लेकिन टीजीटी हिंदी का पदनाम नहीं मिला। प्रदेश भर में हज़ारों अध्यापक बीएड और टेट की शर्त पूरी करते हैं। अध्यापकों ने अध्यापक संघ से मांग की है कि संघ के नुमाइंदे बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से सचिव शिक्षा विभाग के समक्ष रखें।

संयुक्त बयान में कक्षा अध्यापकों ने संघ से की अपील

खबरें और भी हैं...