पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वीरेंद्र कंवर ने बजौरा के गौसदन के कार्य सराहे

वीरेंद्र कंवर ने बजौरा के गौसदन के कार्य सराहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू| ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु पालन और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुल्लू जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। रविवार को बजौरा में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे गौसदन के निरीक्षण के दौरान कंवर ने कहा कि ‘स्पर्श’ सोसाइटी के माध्यम से कुल्लू जिला प्रशासन द्वारा ब्लाॅक व जिला स्तर पर खोले जा रहे गौसदनों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

उन्होंने बजौरा के गौसदन की तारबंदी का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौसदन में रखे गए पशुओं की टैगिंग सुनिश्चित करने को कहा।

खबरें और भी हैं...