पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भेखली ब्यासर सड़क पर खर्च होंगे साढे़ चार करोड़: गोबिंद

भेखली-ब्यासर सड़क पर खर्च होंगे साढे़ चार करोड़: गोबिंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू| वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में भेखली-ब्यासर सड़क के सुदृढ़ीकरण और टारिंग के लिए लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। राजकीय उच्च पाठशाला जिंदौड़ में लगभग 56 लाख रुपए से निर्मित नए भवन का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भेखली-ब्यासर सड़क पर लगभग तीन करोड़ रुपए पहले ही खर्च किए जा चुके हैं और अब इसके सुदृढ़ीकरण व टारिंग से क्षेत्र के दूरदराज के गांवों के बाशिंदों को काफी सुविधा होगी। वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवा रही है। प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार आरंभ किए गए हैं। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे प्रतिस्पर्धा के इस युग में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दें।

वन मंत्री ने लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिंदौड़ स्कूल की चहारदीवारी, मैदान और लाइब्रेरी का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने मेला मैदान के विस्तार व सौंदर्यीकरण के लिए भी बजट मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका निवेदिता सूद ने वन मंत्री का स्वागत किया तथा स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...