पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज कारदंग, प्यूकर के लोगों की समस्याएं सुनेंगे कृषि मंत्री

आज कारदंग, प्यूकर के लोगों की समस्याएं सुनेंगे कृषि मंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू| प्रदेश के कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रोद्योगिक मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा 16 अप्रैल को ग्राम पंचायत कारदंग, प्यूकर तथा यूरनाथ में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और रात्रि ठहराव केलंग में करेंगे। 17 अप्रैल को ग्राम पंचायत सुबनम, मारबल, गाडंग, माडंग, क्रोजिंग,वारी, लपशक तथा यांगरंग में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और रात्रि ठहराव कारगा में करेंगे। 18 अप्रैल को ग्राम पंचायत चोखंग, नैनगार में लोगोेें की समस्याओं को सुनेंगे तथा रात्रि ठहराव उदयपुर में करेंगे। 19 अप्रैल को मयाढ़ वैली तथा ग्राम पंचायत चिमरेट व तिंगरेट में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और रात्रि ठहराव केलंग में करेंगे। कृषि मंत्री 20 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे केलंग मुख्यालय में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी आज उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी ने दी।

खबरें और भी हैं...