पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीज आलू के नाम से मशहूर लाहौल को फिर से नई पहचान दिलाएंगे: रामलाल

बीज आलू के नाम से मशहूर लाहौल को फिर से नई पहचान दिलाएंगे: रामलाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू | जिला लाहौल के मुख्यालय केलांग में हिमाचल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा ने राष्ट्र ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। डाॅ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि कृषि, बागवानी और पर्यटन के क्षेत्र में कार्य कर लाहौल-स्पीति को प्रदेश का अग्रणी जिला बनाने लक्ष्य रहेगा। कृषि के क्षेत्र में धन की कमी आड़े आने नहीं दी जाएगी। एशिया में बीज आलू के नाम से मशहूर लाहौल स्पीति जिले के आलू को फिर से नई पहचान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति के आलू को कुल्लू व कांगड़ा में प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर चिप्स तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि में एक हेक्टेयर भूमि की शर्त को खत्म कर कम भूमि वालों को भी पाॅवर ट्रिलर, पाॅलीहाउस और स्प्रिंकल का लाभ दिया जाएगा

खबरें और भी हैं...