पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मात्र 100 दिनों में प्रदेश का चहुंुमुखी विकास हुआ : वीरेंद्र

मात्र 100 दिनों में प्रदेश का चहुंुमुखी विकास हुआ : वीरेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू में भी हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली। परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, आईटीबीपी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भी भाग लिया। वीरेंद्र कंवर ने बीते दिनों कांगड़ा जिले के नूरपुर में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मारे गए स्कूली बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी प्रदेशवासी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हों, इसके लिए सरकार कड़े निर्देश लागू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि मात्र सौ दिन के अपने कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास को गति प्रदान की है। ग्रामीण विकास मंत्री ने गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाली कुल्लू की एनसीसी कैडेट विजया सोमनी जसवाल और सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले पुलिस कर्मचारियों एसएचओ कुल्लू अशोक कुमार, हवलदार हरबंस लाल, एएसआई गीता तथा एसआई राजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

कुल्लू हिमाचल दिवस पर कुल्लू में वीरेंद्र कंवर ने फहराया तिरंगा।

कुल्लू जिला पूरे देश में सबसे स्वच्छ जिलों में शामिल किया

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुल्लू जिला को पूरे देश में सबसे स्वच्छ जिलों में शामिल किया है। इसके लिए सभी जिलावासी बधाई के पात्र हैं। जिला की 105 ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन परियोजना आरंभ की गई है जिसके तहत अभी तक लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। आने वाले समय में जिला की सभी 204 पंचायतों में यह परियोजना आरंभ की जाएगी। हर खेत को पानी पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत कुल्लू जिला के लिए 983 करोड़ रुपये की जिला सिंचाई योजना तैयार की गई है। इसी योजना के तहत 48 करोड़ 75 लाख रुपए की 13 सिंचाई योजनाएं मंजूर की गई हैं।

खबरें और भी हैं...