पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मणिकर्ण कुंड में स्नान करते हुए बुजुर्ग की मौत

मणिकर्ण कुंड में स्नान करते हुए बुजुर्ग की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू | धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में राम मंदिर के स्नान कुंड में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग काफी देर तक स्नान कुंड में नहा रहा था। इस दौरान जब वह कुंड से बाहर निकल रहा था तो बुजुर्ग गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान लगवैली के रूजग निवासी 80 वर्षीय श्याम सिंह ठाकुर के रूप में हुई है जो धार्मिक स्थल मणिकर्ण घूमने गया हुआ था और इस दौरान राम मंदिर में बने स्नान कुंड में नहा रहा था। जब वह स्नान करने के बाद बाहर निकल रहा था तो अचानक गिर गया और बेहोश हो गया, उसके बाद होश में नहीं आया।

खबरें और भी हैं...