नगर परिषद और नगर पंचायतों में १४ पार्षद किए गए मनोनीत
कुल्लू| प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर नगर परिषद तथा नगर पंचायतों के 14 पार्षदों को मनोनीत किया है। नगर परिषद कुल्लू से दिनेश कुमार, अटल खरियात, त्रतु सूद तथा गोपाल बधवा को मनोनीत किया है। जबकि मनाली नगर परिषद से रेवत राम, गुरप्रीत सिंह,अजय शर्मा तथा लक्ष्मी कांत, भुंतर नगर पंचायत से अनीश सूद, द्रौपती देवी, दिनेश कुमार तथा बंजार नगर पंचायत से नेत्र सिंह, सीमा खन्ना तथा अनारकली को जिम्मेदारी दी है। उपरोक्त सभी मनोनीत पार्षदों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, शिशु भाई धर्मा तथा विधायक सुरेंद्र शौरी, किशोरी लाल सागर, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर, कार्यसमिति ससदस्य युव राज बोध, अमित सूद तथा कुल्लू, मनाली व बंजार मंडलों के अध्यक्षों व संगठन के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया है। उधर, जिला भाजपा के पदाधिकारियों में महामंत्री बालमुकंद राणा, जोगिंद्र शुक्ला, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर, उपाध्यक्ष शारदा पोतदार, अरविंद चंदेल, रेशमा ठाकुर, हेत राम ठाकुर, जय सिंह, टेक राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप ठाकुर, नारायण नेगी, बोध राज, बनबारी लाल ठाकुर, हुक्म, अन्नु ठाकुर, सचिव नवल नेगी, पृथी सिंह पाल, बलदेव महंत, बंतो देवी, कांता राणा, योगेश वर्मा, सौरभ भारद्वाज, यशपाल डढवाल, जिला कोषाध्यक्ष गोवर्धन नारायण ने मनोनीत पार्षदों को बधाई दी है।