पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऋषि वशिष्ठ की पूजा से शुरू हुआ वशिष्ठ मेला, देवता भी लगे पहुंचने

ऋषि वशिष्ठ की पूजा से शुरू हुआ वशिष्ठ मेला, देवता भी लगे पहुंचने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू| मनाली के धार्मिक पर्यटन स्थल वशिष्ठ में ऋषि वशिष्ठ की पूजा-अर्चना से बैसाखी मेला शुरू हो गया। दो दिवसीय मेले के शुरू होते ही धार्मिक नगरी देव वाद्य यंत्रों से गूंज उठी है। घाटी के आराध्य देवी देवताओं के आगमन का क्रम शुरू हो गया है। वशिष्ठ पंचायत के पूर्व उप प्रधान चमन लाल व ग्रामीण एमसी ठाकुर ने बताया कि खेलों के अलावा देव मिलन आकर्षण का केंद्र रहेगा। उनका कहना है कि मेले में विभिन्न खेलों का आयोजन कर लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वॉलीबाल मैच के लिए घाटी की दर्जन से अधिक टीमें पहुंच गई है जिससे मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...