- Hindi News
- National
- नेपाल में डीपीएस के रिंकू ठाकुर ने माउंटेन बाइकिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल
नेपाल में डीपीएस के रिंकू ठाकुर ने माउंटेन बाइकिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल
कुल्लू| दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली के विद्यार्थी रिंकू ठाकुर ने नेपाली में आयोजित माउंटेन बाइकिंग एशियन एनडयूरो सीरीज में ब्रॉन्ज मेडल लेकर स्कूल व मनाली का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह खिताब अंडर-18 वर्ग में प्राप्त किया है। नेपाल में 4 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित इस माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता में 21 देशों के 135 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्कूल की निदेशिका कविता सुखराम नेगी और प्रधानाचार्य ने रिंकू की सफलता पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि रिंकू के स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।