हामटा के पास मिला दिल्ली के लापता ट्रैकर का शव
कुल्लू| पर्यटन नगरी मनाली के हामटा पास में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए दिल्ली के ट्रैकर का आठ दिनों के बाद शव बरामद हुआ है। ट्रैकर अखिल चड्ढा पुत्र सुनील चड्ढा दिल्ली का रहने वाला है और वे पिछले दिनों कुल्लू मनाली घूमने आया था और मनाली के भनारा गांव में लगे बेस कैंप से 10 अप्रैल को हामटा पास के लिए ट्रैकिंग पर निकला था।