पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर माह १५ विकास कार्यों की सूची बनाएं

हर माह १५ विकास कार्यों की सूची बनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौघोगिकी मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा ने उपायुक्त कार्यालय सभागार केलंग में पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ तथा जवाबदेही प्रशासन के प्रति प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। जिले की विकास को गति प्रदान करने के लिए अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के देखरेख में कृषि, बागवानी व स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष फील्ड विजिट कर अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें, तथा सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि स्वच्छ और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जिला लाहौल स्पीति में कम कार्य अवधि को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने सभी पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह अपनी अपनी पंचायतों में प्रत्येक माह 15 विकास कार्यों की सूची बनाएं ताकि उन्हें अमलीजामा पहनाया जा सके। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत आबंटित धनराशि को जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप करना सुनिश्चित करें। डा. मारकंडा ने सभी पंचायत जनप्रतनिधियों व महिला तथा युवक मंडलों से अपील की कि वह अपनी अपनी पंचायतों में प्रत्येक माह में दो दिन सफाई अभियान चलाएं। स्वच्छ पंचायतों को बेहतर सफाई रखने के लिए 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी केलंग अमर नेगी, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना स्मृतिका नेगी, चेयरमैन जिला परिषद रमेश रूलवा, बीडीसी चेयरमैन सुमिता, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य शमशेर शंगपा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश देते मंत्री रामलाल मारकंडा।

खबरें और भी हैं...