जिला सहकार संघ ने वर्ष भर के लिए 35 लाख का बजट किया पास
कुल्लू| जिला कुल्लू सहकार संघ का वार्षिक अधिवेशन जिला सहकार संघ के सभागार में संपन्न हुए। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकार ठाकुर ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस वार्षिक अधिवेशन में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्यों व पदाधिकारियों ने साल भर की कार्य योजना तैयार की और साल भर की गतिविधियों के लिए बजट पास किया। उन्होंने बताया कि सहकार संघ साल भर की गतिविधियों के लिए 35 लाख रुपए खर्च करेगा। इस साधारण अधिवेशन में इस बजट काे अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि सहकार संघ साल भर की गतिविधियों पर ये धन खर्च किया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि साल भर में सहकार संघ सहकारिता के क्षेत्र में शिक्षा विकास के लिए सेमीनार, वर्कशाप और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस साधारण अधिवेशन में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्यों ने कई सुझाव भी दिए आैर उन पर कार्य करने पर भी मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि सहकार संघ जिला मुख्यालय में एक गेस्ट रूम का निर्माण किया जाएगा। जिसमें बाहर से आने वाले लोगों को ठहरने की सुविधा दी जाएगी।