- Hindi News
- National
- बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें उच्च शिक्षा देना हर नागरिक का कर्तव्यः धनेश्वरी
बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें उच्च शिक्षा देना हर नागरिक का कर्तव्यः धनेश्वरी
कुल्लू| प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि शिक्षक गुणात्मक शिक्षा पर बल दंे। ब्राण स्कूल में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हंै, उन्हें उच्च शिक्षा देना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूली बच्चों को निशुल्क किताबें प्रदान कर रहा है। स्कूल प्रबंधन ने धनेश्वरी ठाकुर का स्कूल पधारने पर स्कूल के प्रधानाचार्य गजेंद्र ठाकुर और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान भाग चंद नेगी ने पारंपरिक स्वागत किया।