पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समय पर पेंशन न मिलने से पेंशनर हो रहे परेशान, समस्या का हो स्थायी समाधान

समय पर पेंशन न मिलने से पेंशनर हो रहे परेशान, समस्या का हो स्थायी समाधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस वर्ग की पेंशन संबंधी समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर एचआरटीसी के पेंशनर्स का राज्य स्तरीय सम्मेलन आगामी मई माह में बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा करके उनके समाधान की रणनीति बनाई जाएगी।

मंगलवार को एचआरटीसी के रिटायर्ड इंस्पेक्टर अजीत सिंह की अध्यक्षता में बिलासपुर बस अड्डा परिसर में आयोजित सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक में परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने भी विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा गया कि एचआरटीसी के पेंशनर्स को पेंशन की अदायगी नियमित रूप से नहीं हो रही है। उन्हें पेंशन कई-कई माह बाद मिलती है। इसके चलते पेंशनर्स को आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है। वृद्धावस्था में कई तरह की बीमारियां भी हावी हो जाती हैं। ऐसे में इलाज करवाना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता है। पेंशनर्स को दोबारा नौकरी नहीं, केवल समय पर पेंशन मिलनी चाहिए। इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाना बेहद जरूरी है। मई माह में बिलासपुर में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करके मांगपत्र तैयार किया जाएगा, जिसे सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

बैठक के दौरान सेवानिवृत परिवहन कर्मचारी कल्याण संघ की बिलासपुर जिला इकाई का गठन भी किया गया। प्रेमलाल ठाकुर को सर्वसम्मति से संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। जोध सिंह, अशोक व रामलाल उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह ठाकुर सचिव, प्रेमचंद सहसचिव, बाबूराम शर्मा संगठन सचिव, जगतराम ठाकुर प्रचार सचिव, गोरखूराम कोषाध्यक्ष, रतनलाल शर्मा लेखाकार तथा नत्थूराम ठाकुर सलाहकार चुने गए। इसके अलावा भगतराम, वचनलाल, नानकचंद, कमलदेव, रतन सिंह, जय सिंह, संतराम, रिखीराम, अमीन खान, दौलतराम, दयाराम, अमर सिंह, बुद्धिराम, रतनलाल, दीनानाथ, भूपेंद्र सिंह, छोटा सिंह, लक्ष्मण सिंह, जोध सिंह, रमेश चंद, नंदलाल व गरजा राम कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए।

बिलासपुर में आयोजित बैठक में भाग लेने पहंुचे एचआरटीसी के पेंशनर्स के साथ परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष।

संतोष ठाकुर बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड मनाली के प्रधान

कुल्लू| अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड मनाली के चुनाव वन्य प्राणी सूचना केंद्र के सभागार में आशु गोयल प्रभारी एवं संयोजक कुल्लू की अध्यक्षता तथा यशवंत ठाकुर जिला अध्यक्ष आयुर्वेदा कर्मचारी महासंघ प्रभारी मनाली खंड, राम सिंह वर्मा प्रधान बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ कुल्लू एवं चुनाव अधिकारी प्रभु दयाल शर्मा नगर परिषद मनाली और सहायक चुनाव अधिकारी लाल चंद की देखरेख में सम्पन्न करवाए गए। जिसमे संतोष ठाकुर लोक निर्माण विभाग को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसके अलावा सायला लामा को वरिष्ठ उप प्रधान, दिले राम को उप प्रधान,

श्रीमती मुरतु देवी को उप प्रधान महिला, खूब राम उपप्रधान चतुर्थ श्रेणी , गौतम चौहान को महासचिव, राम सिंह नेगी को संगठन सचिव, ज्ञान सिंह सह सचिव, विजय कुमार ठाकुर वित्त सचिव, शंकर देव प्रेस सचिव तथा प्रभु दयाल नगर परिषद मनाली को महासंघ का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने कहा कि मनाली खंड की समस्याओं का मांग पत्र तैयार करके शीघ्र ही उपमंडल नागरिक अधिकारी एवं जिला नेतृत्व को प्रेषित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...