पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केसरी फिल्म की शूटिंग के लिए सबसे ऊंचे गावं कौमिक पहुंचे अक्षय कुमार

केसरी फिल्म की शूटिंग के लिए सबसे ऊंचे गावं कौमिक पहुंचे अक्षय कुमार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार देश के सबसे ऊंचे गांव कौमिक में अपनी फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं। वे निजी चौपर से जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल में उतरे और उसके बाद वाहन के माध्यम से कौमिक गांव की ओर रवाना हुए। फिल्म की शूटिंग के लिए काजा में तमाम तैयारियां की गई है।

अभिनेता और सह कलाकारों को मिलाकर करीब सौ सदस्यों वाले इस यूनिट के लिए आसपास के होटलों के करीब सौ से अधिक कमरों की बुकिंग की गई है। लिहाजा, अब यहां करीब एक सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग होगी। इस फिल्म में अभिनेत्री के तौर पर परिणीत चौपड़ा होंगी। अक्षय कुमार स्टार हिंदी फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग स्पीति घाटी की वादियों में पहुंचे हैं। उनके साथ फिल्म यूनिट के करीब 100 क्रू मेंबर स्पीति पहुंच गए हैं।

यहां अक्षय और परिणीत रंगरीक के समीप देवाचिन रिट्रीट में ठहरने का इंतजाम किया है। जानकारी के अनुसार अनुराग सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग पंगमो, हल, चिचम, टशीगंग और एशिया के सबसे ऊंचे कौमिक गांव के तंगजुत बौद्ध मठ में होगी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ दिन पहले यूनिट ने शूटिंग स्थल फाइनल किए थे और साइट ओके की थी।

खबरें और भी हैं...