पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल चुनी जाएगी बिलासपुर की सीनियर क्रिकेट टीम

कल चुनी जाएगी बिलासपुर की सीनियर क्रिकेट टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| एचपीसीए के तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिलासपुर की टीम का चयन 20 मई को किया जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि रविवार को लुहणू मैदान पर ट्रायल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को व्हाइट किट में आना होगा। चयन समिति में महेंद्र चंदेल, उमेश गौतम, आरके रघु, आशीष कपिल व खुमंत महंत को शामिल किया गया है। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाने वाली टीम का कोचिंग कैंप 21 मई से लुहणू मैदान में ही शुरू होगा। बिलासपुर का पहला मैच 10 जून को अमतर (नादौन) क्रिकेट मैदान पर कुल्लू के साथ होगा। वहीं, दूसरे मैच में बिलासपुर का मुकाबला लाहौल-स्पीति के साथ होगा।

खबरें और भी हैं...