पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाहुल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दी दस्तक

लाहुल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दी दस्तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यटन सीजन शुरू होते ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी हरकत में आ गया है। इन दिनों बोर्ड की टीम लाहुल घाटी के पर्यटन संस्थानों की जांच में जुटी है। टीम ने कोकसर से होटल और कैंपों की शौचालयों, गारबेज नियंत्रण सिस्टम और अन्य जरूरी तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू की। रोहतांग टनल के बाद घाटी में पर्यटन की संभावनाओं के मध्यनजर कई लोग टूरिज्म उद्योग की तरफ आए हैं। लिहाजा घाटी में होटल निर्माण के साथ कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। बोर्ड के सहायक अभियंता प्रदीप मौदगिल ने बताया कि लाहौल घाटी अभी टूरिज्म के लिहाज से वर्जिन वैली है। रोहतांग टनल के बाद घाटी में पर्यटन की अपार संभावना है। कहा कि पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण का ख्याल करना बेहद जरूरी है। लिहाजा एनजीटी के निर्देश पर बोर्ड की टीम होटल, कैंपों के अलावा अन्य पर्यटन से जुडे़ व्यवसायिक संस्थानों की प्रदूषण नियंत्रण के पैरामीटर के आधार पर जांच कर रहे है। पर्यटन कारोबारियों को बताया जा रहा है कि डीग्रेडेबल और नाॅन डीग्रेडेबल गारबेज को किस तरह एकत्रित किया जाना है। शौचालयों की व्यवस्थागत ढांचे को किस तरह तैयार करना है।

मोदगिल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के मापदंडोंं पर खरा उतरने के बाद ही पर्यटन से जुडे संस्थानों को चलाने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि अभी तक के जांच में कैंप और होटल मापदंडो के मुताबिक चल रहे हैं। मोदगिल ने घाटी के तमाम होटल और कैंप संचालकों से अपील की है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मापदंडों को दरकिनार न करें। टीम में अधीक्षक बालकराम डोगरा भी शामिल हैं। लाहुल होटल संघ के अध्यक्ष वीर सिंह, महासचिव नोरबू थोलगपा, सचिव टशी बारोंगपा और कोषाघ्यक्ष शरब ज्ञलसन ने कहा कि पर्यटन कारोबारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक ही होटल तथा कैंपों का निर्माण कर रही है। मोदगिल ने बताया कि टीम ने घाटी में चल रहे स्टोल क्रशर और मिक्स्चर प्लांट की भी जांच हो रही है।

खबरें और भी हैं...