सुंदरनगर| अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का पहला मैच लाहौल-स्पिति और कूल्लु के बीच खेला गया। जिसमें लाहौल-स्पिति की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 52 ओवर में 261 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमे हर्ष कक्कड़ ने 85 रन, शिरीष बोध ने 53, नरेंद्र 44 व प्रथम सोढ़ी ने 27 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। कुल्लू की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने 17 ओवर में 89 रन देकर 4 विकेट, सूर्यप्रताप ने 6 ओवर में 42 रन देकर 3 विकट व आदित्य सेमवाल ने 14 ओवर में 61 रन देकर 3 विकट ली। जवाब में कूल्लु की टीम ने खेल खत्म होने तक 4 विकट के नुकसान पर 192 रन बना लिए है। जिसमें देव लाकरा 131 रन बनाकर खेल रहा है और दक्ष 27 रन बनाकर खेल रहा है।