पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएवी के राकेश राणा ने जीती मैराथन, स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

डीएवी के राकेश राणा ने जीती मैराथन, स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाली| पर्यटन नगरी मनाली में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में मनाली के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डीएफओ कुल्लू नीरज चड्ढा ने विधिवत मैराथन की शुरूआत की। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली के छात्र राकेश राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। उसे 3100 रुपए की धन राशि और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। डीएवी के इस होनहार ने अप्रैल में मनाली प्रशासन द्वारा आयोजित मैराथन में भी पहला स्थान प्राप्त किया था। इस अद्भुत प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने राकेश राणा और उसके अभिभावकों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इस तरह के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

खबरें और भी हैं...