कुल्लू| जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर में पुलिस ने अवैध रूप से ले जाया जा रहा 3960 लीटर डीजल अपने कब्जे में लिया है। यह डीजल पुलिस ने एक स्वराज माजदा गाड़ी नंबर एचपी 34 डी 8461 से बरामद किया है जो मनाली से किलाड़ की तरफ जा रही थी कि इस दौरान पुलिस ने तलाशी अभियान को अंजाम देते हुए धर लिया है। पुलिस ने गाड़ी से डीजल से भरे 18 ड्रम बरामद किए है। पुलिस ने डीजल संबंधी कागजात मांगे तो वाहन चालक के पास इससे संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। एसपी लाहौल-स्पीति ने बताया कि पुलिस ने अवैध रूप से डीजल ले जाने पर अवैध तरीके से आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 07 के तहत मामला दर्ज की छानबीन शुरू कर दी है और चालक शशि कुमार को हिरासत में ले लिया है।