कुल्लू| स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत एनएचपीसी की सभी परियोजनाओं में पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-II की सैंज, अभियान का आयोजन किया गया। परियोजना के डॉ. महेश कुमार ने सभी कार्मिकों को चिकित्सा से संबंधित स्वच्छता विषय पर विशेष वार्ता की व बताया की हमें अपने दैनिक जीवन में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर परियोजना के मुख्य अभियंता एनके भारद्वाज व सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण मौजूद रहे।