20 को कुल्लू की 13 पंचायतों में मनाया जाएगा उज्जवला दिवस
कुल्लू| प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार 20 अप्रैल को पूरे देश में उज्जवला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन पूरे देश में 15000 एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। कुल्लू जिला के नोडल अधिकारी रजत घरसंगी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि योजना के तहत लाभार्थी को एक सिलेंडर प्रेशर रेगुलेटर और गैस की कॉपी जिसकी कीमत 1779 रुपए है। भारत सरकार द्वारा वहन की जाएगी। लाभार्थी को केवल गैस चूल्हे और गैस की वर्तमान कीमत की सब्सिडी के 187 रुपए लाभार्थी के बैंक खाते में लौटा देगी। इस मुहिम में कुल्लू जिला की 13 पंचायतें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी बीपीएल कार्ड, अनुसूचित जाति, जनजाति प्रमाण पत्र, अंत्योदय योजना का कार्ड प्रार्थी के दो फोटो सभी परिवारों के सदस्यों प्रार्थी के बैंक पासबुक प्रति, राशन कार्ड की प्रति साथ में लाना अनिवार्य है। उन्होंने सभी गरीब परिवारों से अपील की है कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना का लाभ उठाएं। उधर, एलपीजी वितरक कंपनी स्पिक एन स्पेन के प्रबंधक राजीव तलवार ने बताया कि पूरे जिला में यह दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्पिक एन स्पेन दोहरानाला में इस दिवस का आयोजन कर रहा है और यहां पर गरीब परिवारों को गैस वितरित की जाएगी।