19 से त्रिलोकीनाथ-धर्मशाला के बीच शुरू होगी बस सेवा
कुल्लू | हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम केलांग के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि 19 अप्रैल से त्रिलाकीनाथ से धर्मशाला बस सेवा शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रे पर सड़क मार्ग तंग होने से लम्बी दूरी की यह पहली बस सेवा आरंभ की जा रही है तथा जैसे ही सड़क मार्ग पूरी तरह खोल दिया जाएगा तब लाहौल से लम्बी दूरी की सभी बस सेवाएं शुरू कर दी जायेगी।