पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 54 लाख से बना नैनगाहर पुल जनता को किया समर्पित

54 लाख से बना नैनगाहर पुल जनता को किया समर्पित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौधोगिकी मंत्री डा. रामलाल मारकण्डेय ने लाहौल प्रवास के चौथे दिन के दौरे के दौरान पट्टन घाटी के सभी गावों का दौरा किया। दौरे के दौरान पटटन घाटी के जहालमा, जसरथ, नालडा, नैनगाहर गांवों के लोगों ने मत्री का भव्य स्वागत किया। मंत्री ने लोगों का विधान सभा चुनाव में जन समर्थन के लिए आभार प्रकट किया तथा इलाके के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना तथा कुछ मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। मंत्री ने 54 लाख रुपए से निर्मित नैनगाहर पुल का उद्घाटन भी किया इस पुल के बन जाने से नीलकंठ जाने वाले श्रद्धालु़ओं तथा नैनगाहर के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्री ने नालडा गांव के लोगों की सुविधा के लिए निर्माणाधीन पुल को शीध्र तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नालडा गांव की लोगों की मांग पर सोलर फेसिंग लगवाने के लिए कृषि विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत आज जहालमा में स्वच्छ भारत पर्व के तहत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौघोगिकी मंत्री डा. रामलाल मारकंडेय ने किया। इस अवसर पर विभिन्न महिला मंडल, युवक मंडल तथा पंचायती राज संस्थानों की प्रतिनिधियों से सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर डा. मारकंडा ने लोगाें का आहवान किया है कि वे स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग दें।

खबरें और भी हैं...