- Hindi News
- National
- मेले में स्टॉल लगाने को समय मांगने आईं महिलाओं ने लगाया नप के ईओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप
मेले में स्टॉल लगाने को समय मांगने आईं महिलाओं ने लगाया नप के ईओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप
कुल्लू नगर परिषद के ईओ पर पीपल मेले में खाने पीने का स्टॉल लगाने वाली महिलाऔं ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिलाओ ने डीसी कुल्लू को शिकायत दी है और अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पीपल मेले में स्टॉल लगाने वाली महिला कल्पना, इंद्रा, किरण, शीला ने बताया कि वो हर साल मेले में अपना स्टॉल लगाते है और उन्हें हर बार 20 दिन का समय दिया जाता है। अबकि बार मेला कमेटी ने उन्हें 15 दिन बाद ही मेले से दुकान हटाने के लिए कहा है। महिलाओ का कहना है कि जब वो दुकान लगाने के लिए कुछ समय मांगने के लिए अधिकारी के पास पहुंची, तो अधिकारी ने उनसे अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वो अन्य लोगों को कहने लगे कि उन्हें धक्के मार कर बाहर निकाल दो। महिलाओं ने डीसी को सौंपे शिकायत पत्र में कहा कि अबकी बार मौसम की खराबी के चलते उनका कारोबार प्रभावित हुआ है और ऐसे में उन्हें कुछ दिन और समय दिया जाना चाहिए।
डीसी को शिकायत देने पहुंची महिलाएं