वन्य प्राणी अंगों के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत
कुल्लू | जिला कुल्लू के दुर्गम क्षेत्र शाक्टी में वन्य प्राणियों के अंगों के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत मिल गई है। व्यक्ति की ओर से न्यायालय में जमानत की याचिका लगाई थी, जिसे न्यायालय में स्वीकार किया। शाक्टी में तेंदुआ के खाल, मोनाल की कलगी और पंख, कारतूस बाली बंदूक के अलावा जड़ी बूटियों के साथ पकड़े गए शाक्टी निवासी शेर सिंह को चार दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया था और मंगलवार को पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद व्यक्ति को फिर से न्यायालय में पेश किया। शेर सिंह ने न्यायालय में जमानत याचिका लगाई गई थी।