बंजार में दुकान से 84 बोतल देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
कुल्लू| जिला के उपमंडल बंजार में पुलिस ने तलाशी के दौरान एक दुकान से 84 बोतलें देसी शराब की बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस का एक दल पुराना बस अड्डा बंजार में तलाशी अभियान पर था और इस दौरान चेकिंग के दौरान एक दुकान से इस दल ने 84 बोतलें देसी शराब की बरामद की है। पुलिस ने अवैध रूप से रखी गई इन बोतलों को अपने कब्जे में ले लिया है और व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जिस दुकान से शराब की बोतलें बरामद की है वह दुकान सुनील कुमार नाम के व्यक्ति की है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।