- Hindi News
- National
- 11 पार्क और माली सिर्फ एक, रखरखाव सही न होने से बदसूरत होते जा रहे पार्क
11 पार्क और माली सिर्फ एक, रखरखाव सही न होने से बदसूरत होते जा रहे पार्क
कुल्लू का नेहरू पार्क जिसमें निर्माण सामग्री फेंकी गई है जिस कारण यहां अाना-जाना मुश्किल है।
सौंदर्यीकरण योजना ठंडे बस्ते में इन पार्कों को और सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए अम्रुत योजना के तहत कार्य होना है लेकिन अभी तक इस योजना के तहत पार्कों की दशा सुधारने का काम भी नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ साल पहले शहर के पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया था लेकिन माली की कमी के चलते इन पार्कों की देखरेख नहीं हो पाई जिस कारण इन पार्कों की स्थिति खराब हो गई है।
शहर में यहां है पार्क जिला मुख्यालय कुल्लू के नगर परिषद में वार्ड नंबर एक में रामशिला के पास पार्क बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर तीन में रामबाग अखाड़ा बाजार, नेहरू पार्क सरबरी, जायरू पार्क अखाड़ा बाजार आदि तीन पार्क बनाए गए हैं। इतना ही नहीं वार्ड नंबर 8 में दो रोज गार्डन ढालपुर, रमणीक होटल के सामने बनाया गया है। जबकि एक पार्क 6 नंबर वार्ड में एसपी कार्यालय के बाहर हैं। इसके अलावा 11 नंबर वार्ड में तीन पार्क सेशन हाउस गांधीनगर, शास्त्रीनगर, वैशाली होटल के पास लंकाबेकर में भी पार्क बनाया गया है। लेकिन अधिकतर पार्कों की दशा खराब बनी हुई है।