इंदिवर मेहता को भुंतर शहरीकरण भाजपा का अध्यक्ष बनाया
कुल्लू| भाजपा कुल्लू मंडल ने भुंतर शहरीकरण के नए अध्यक्ष का कार्यभार पूर्व पार्षद नगर पंचायत भुंतर के इंदिवर मेहता को सौंपा। शिव मंदिर भुंतर में बूथ प्रमुख बूथ पालक व पन्ना प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे। इंदिवर मेहता ने बताया कि अपने इस दायित्व को निष्ठा से निभाएंगे। जिला कुल्लू मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैन, भाजपा जनजातीय मोर्चा युवराज बौध, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमित सूद, मंडल महा मंत्री जगदीश ठाकुर, मनोनीत पार्षद दिनेश कुमार, अनीश सूद, द्रौपदी देवी मंडल सचिव लोकेश कुमार, अमर ठाकुर, भीम सेन, महेश्वर सिंह और मीडिया प्रभारी खुशहाल राठौर मथा शहर के अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।