शाढ़ाबाई में ड्राइविंग टेस्ट 17 को, सुबह दस बजे तक पहुंच जाएं
कुल्लू| ड्राइविंग टेस्ट के लिए एसडीएम कार्यालय कुल्लू से सीरियल नंबर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के ड्राइविंग टैस्ट 17 मई को शाढ़ाबाई में होंगे। एसडीएम डा. अमित गुलेरिया ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने 17 मई के लिए सीरियल नंबर ले रखे हैं, वे उक्त तारीख को ड्राइविंग टेस्ट के लिए सुबह दस बजे शाढ़ाबाई पहुंच जाएं।