बंजार मेले में लगाया विधिक साक्षरता शिविर, मिलेगी कानून की जानकारी
कुल्लू| जिला स्तरीय बंजार मेले में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने स्टॉल लगाकर आम लोगों को कानूनी जानकारियां देने की पहल की है। प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश चौधरी ने स्टॉल का उद्घाटन किया। स्टॉल के माध्यम से तीन दिन तक आम लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं और कई अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी जाएंगी।