पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुल्लू को पहली पारी की बढ़त के आधार पर मिले तीन अंक

कुल्लू को पहली पारी की बढ़त के आधार पर मिले तीन अंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुंदरनगर | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सुंदरनगर के एमएलएसएम कालेज में कुल्लू और लाहौल व स्पिति के मध्य खेले जा रहे दो दिवसीय मैच में लाहौल स्पिति के पहली पारी में 261 रनों के जबाब में दूसरे दिन सोमवार को 192 रन से आगे खेलते हुए कुल्लू की पूरी टीम 366 रन बनाकर आउट हो गयी।

कुल्लू की ओर से शानदार देव लाकरा ने 161 रन की शतकीय पारी खेली। दक्ष ने 60 रन और राहुल ने 59 रन का टीम को योगदान दिया। लाहौल एवं स्पिति की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निशांत ने 3 विकेट, शिरीष बोध 2 विकेट व कर्ण ने 1 विकेट ली।

दूसरी पारी खेलते हुए लाहौल स्पिति ने 8 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। जिसमे प्रथम ने 87 रन, नरेंद्र ने 38 व हर्ष ने 30 रन बनाये।। कुल्लू की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए राहुल ने 2 विकेट, आदित्य सेमवाल ने 4 विकेट व सूर्या ने एक विकेट ली। मैच में कुल्लू को पहली पारी की बढ़त के आधार पर 3 अंक व लाहौल एवं स्पिति को 1 अंक मिला। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के संयुक्त सचिव रविकांत जंवाल ने बताया प्रतियोगिता में मंगलवार को अगला मैच बिलासपुर और कुल्ली के मध्य खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...