कुल्लू| स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो की तरफ से गरसा में स्थित मार्केट के सभी दुकानदारों को झाड़ू बांटे गए। कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना के मुख्य अभियंता (सिविल) संतोष कुमार ने किया व मुख्य अभियंता (सिविल) ने सभी दुकानदारों को यह संदेश दिया कि वो अपने दैनिक जीवन मे साफ सफाई को एक विशेष रूप अपनाएं तथा अपने आस पास के वातावरण को हमेशा स्वच्छ रखे व देश के विकास मे अपना भरपूर योगदान दे। इस अवसर वरिष्ठ प्रबंधक नवीन कुमार जैन व गरसा ऑफिस के अधिकारीगण व कर्मचारीगण मोजूद रहे।