पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोनिवि अफसर अपनी कार्यप्रणाली सुधारे, वरना लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लोनिवि अफसर अपनी कार्यप्रणाली सुधारे, वरना लापरवाही बर्दाश्त नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेते हुए।

आईपीएच के अधिकारियों को भी सुनाई | उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए। विशेषकर खराहल, बंजार और आनी क्षेत्र में लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाओं का खाका तैयार करें। फोरलेन नेशनल हाईवे के निर्माण में बरती जा रही कोताही का कड़ा नोटिस लेते हुए वन मंत्री ने वन विभाग, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वन मंत्री ने कहा कि पर्यटन सीजन के लिए विशेष रूप से तैनात किए गए पुलिस कर्मचारियों विशेषकर महिला पुलिस कर्मचारियों को बेहतर आवास व अन्य मूलभूत सुविधाएं दी जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...