पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिलासपुर में हिमाचली हैंडबॉल टीम की 10 खिलाड़ियों का चयन

बिलासपुर में हिमाचली हैंडबॉल टीम की 10 खिलाड़ियों का चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ तथा कुल्लू जिला हैंडबॉल संघ के सहयोग से आयोजित होने वाले महिलाओं के अंडर-20 आयु वर्ग के हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर तथा मैच के लिए हिमाचल की टीम के 10 खिलाडिय़ों का चयन स्थानीय कहलूर खेल परिसर के हैंडबॉल मैदान में आयोजित किया गया। कुल्लू के हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाडिय़ों गौरव चौधरी तथा दिनेश ने चयनकर्ताओं की भूमिका निभाई। चयन प्रक्रिया में 19 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल तथा केरल की संयुक्त टीम कर्नाटक तथा उत्तराखंड की सयुंक्त टीम के विरुद्ध 22 अप्रैल को कुल्लू में मुकाबला खेलेगी। विजेता टीम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल दौर में प्रवेश करेगी। चयनित खिलाडिय़ों में मेनिका पाल, निधि शर्मा, (सोलन), महक (कुल्लू) शिवानी देवी, दीक्षा ठाकुर, शालिनी, दीपा, प्रियंका, ज्योति एवं दीपशिखा शामिल हैं। भावना, हेमलता तथा महिमा को सुरक्षित खिलाडिय़ों में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...