पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुमार साहिल ने लूटी मेले की दूसरी सांस्कृितक संध्या

कुमार साहिल ने लूटी मेले की दूसरी सांस्कृितक संध्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय किसान मेला पधर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या कुमार साहिल के नाम रही। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी दर्शकों का जमकर मनाेरंजन किया। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर डॉ. आशीष शर्मा ने उन्हें शाल टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार कुमार साहिल ने गणेश वंदना से शुरूआत कर सारा लंदन ठुमकदा, ठेके उते लेके तारेआ नी मैं तेरा सारा गुस्सा, सुन मेरे हम सफर, तेरे बिन नहीं जीणा मर जाणा डोलणा, चना मेरेया मेरेया, लगदी लाहौर दिया, जिस हिसाब ने तू तूरदिया, मैं जट अमला पगला दीवाना गीत प्रस्तुत कर पहाड़ी व पंजाबी गीत जुगनी गाकर युवाओं को जमकर नचाया। संध्या में फैशन शो का आयोजन भी किया गया। जिसमें अनिता कुमारी द्वारा डिजाइन की गई कलेक्शन को लोगों ने बेहद पसंद किया। वहीं मंडी के हास्य कलाकार हरबंस ने दर्शकों को अपनी कॉमेडी से लोटपोट किया। कुल्लू के कलाकार सीएम बदारा ने पहाड़ी गुलदस्ता पेश किया। बरोट के उभरते कलाकार विजय ठाकुर ने सेला लागा दे कांबला बबली प्यारिये, डुगे नालुए और एसके ठाकुर ने गडी आई बरोटे भाभिए गीत गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने किया सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ, स्थानीय कलाकारों ने भी बांधा समा

पधर: किसान मेले की संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार।

नन्हें कलाकारों ने भी बांधा खूब समां

दीपिका बंशल ने पुराने शहर का रूख करते हुए कजरा मोहब्बत वाला, दिल बिच तेरा प्यार बसाके, दमादम मस्त कलंदर पंजाबी गीत गाकर पधर शहर में अपनी दस्तक की आहट पधरवासियों तक पहुंचाई। स्थानीय कलाकार यादव चौहान ने कुल्लू मनाली लगा मेला, एक आधिया मंगाई दे गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। रजनी सकलानी ने पहाड़ी गीत इस गराएं दिया लंबरा हो गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। जोगेंद्रनगर के कलाकार सुभाष राणा ने पहाड़ी गीत हमें लगा तेरे दांदा रा चावा, मीठा बड़ा लगदा मेरी झुरिये गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। संध्या में नन्हें कलाकारों ने भी खूब समां बांधा। इस दौरान पंचायत प्रधान केहर सिंह ठाकुर, लेख राम ठाकुर, गिरधारी लाल भंगालिया, भड़वाहन पंचायत प्रधान जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...